
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित झामुमो कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदर्शन किया.
इसके पश्चात इसकी शिकायत यातायात प्रभारी राजू से कर कार्रवाई करने की मांग की.
उन्होंने बताया कि भारी वाहन चालकों द्वारा मुख्यमार्ग को पार्किंग स्थल व सर्विस सेंटर के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जिसका खामियाजा राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होकर भुगतना पड़ रहा है.
सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर निजीस्तर पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी. प्रदर्शन करने वालों में उदय मार्डी, लक्ष्मण हांसदा, राम हांसदा, अनिल सोरेन, गौरी शंकर टुडू आदि शामिल थे.
