
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. पोटका थाना में पदस्थापित महिला चौकीदार कालिकापुर पंचायत के केंदमुरी की रहने वाली ज्योति हेंब्रम (21) की अज्ञात अपराधकर्मियों ने दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी.
घटना पोटका थाना से करीब एक किलोमीटर दूर छोटा सिगड़ी जाने के रास्ते मेंघटी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ज्योति रोज की तरह सुबह में पोटका थाना ड्यूटी आई थी.
इसके बाद दोपहर को वह किसी काम से छोटा सिगड़ी जा रही थी. इसी दौरान हाता-मुसाबनी मुख्य पथ से कुछ ही दूरी पर चौकीदार ज्योति का किसी ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी.
घटना स्थल पर ही उसकी स्कूटी व हेलमेट भी रखा हुआ था. एक वर्ष पूर्व चौकीदार में बहाली हुई थी. वह अपने घर की अकेली संतान थी. घटना के बाद पोटका पुलिस अपराधियों के खोज में जुट गयी है.
