किड्स प्ले इंग्लिश स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. दुगनी पंचायत के जोरडीहा में संचालित किड्स प्ले इंग्लिश स्कूल में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गम्हरिया प्रखंड के संकुल साधनसेवी (सीआरपी) श्रीनिवास सतपथी व समाजसेवी विक्रम सहदेव ने किया.

अतिथियों ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच रिले रेस, रंगोली, चित्रकला, दौड़, चम्मच रेस, सैम कलर बॉल समेत कई प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर संस्था के निदेशक प्रवीण कुमार महतो, विद्यालय के संस्थापक लालिया महतो, प्रधानाध्यापिका नबीता महतो, रायडीह शाखा के प्रधाध्यापिका प्रिया कुमारी, मौसमी बेज, सीमा महतो, सरिता महतो, मुक्ता बेज, भारती सिंह, अश्विनी महतो, अरबिंद महतो, सचिन महतो आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!