
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत लार्ज सेक्टर के थाना मोड़ से आइओसी प्लांट तक कंपनी के भारी वाहन सड़क किनारे खड़ा रहने से मंगलवार शाम को सड़क किनारे दोनों ओर मार्ग देर रात तक जाम रही.
इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं करीब डेढ़ किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी.
भाजपा नेता अमित सिंहदेव ने बताया कि आइओसी व अन्य कंपनियों द्वारा सड़क किनारे दोनों ओर भारी वाहनों को खड़ा किये जाने से उक्त मार्ग पर आवागम के लिए काफी कम जगह बचता है. इसी में मंगलवार की शाम वहां आवागमन के दौरान कई वाहन फंस गयी.
इससे वहां सड़क जाम हो गया. घंटों बाद देर रात धीरे-धीरे जाम के हटने के बाद आवागमन शुरू हुआ. सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
