
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के चामारू पंचायत अंतर्गत नूतनडीह में बाबा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बलराम सरदार व पुटू महतो की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इसमें 32 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में बिच्छु ब्वॉयज रिटर्न विजेता व आरएस ब्रदर उपविजेता बना. इसके अलावा विशाल एफसी भीमखांदा तृतीय व एमएमसी शंकरपुर चतुर्थ स्थान पर रहा. वहीं राजेश हांसदा को मैन ऑफ द मैच, सुनील सरदार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बाबूराम मुर्मू को बेस्ट गोलकीपर व प्रधान मुर्मू के बेस्ट डिफेंडर का खिताब से नवाजा गया.
विजेताओं के बीच करीब ढाई लाख रुपये का नकद व ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण संजय जारिका, तापस महतो, सदानंद गोराई, रामपद महतो, ग्राम प्रधान प्रभात रंजन महतो, चंद्रमोहन महतो, कैलाश महतो, वरूण महतो, अनुप नंदी, छोटा बाबू सरदार व लाला मुर्मू ने किया. प्रतियोगिता में अध्यक्ष विजय महतो, महादेव महतो, रास बिहारी महतो, रामनयन समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.
