
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चामारू, बांधडीह व नारायणपुर पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया.
इस दौरान शिविर का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, उनकी पत्नी बसंती गागराई व बीडीओ प्रवीण कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है.
इससे पूर्व महिलाओं द्वारा अतिथियों का पारंपारिक तरीके से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये, जिनमें बिजली विभाग, आवास योजना, लेबर कार्ड, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, कौशल विकास, जन्म–मृत्यु निबंधन, बाल विकास विभाग, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, राजस्व आदि शामिल थे. साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्ती का भी वितरण किया गया.
