नीलमोहनपुर में रसोइया से मारपीट कर किया घायल, चारदीवारी तोड़ा, डायल एक सौ में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांकड़ा पंचायत के नीलमोहनपुर की रसोइया सुमन बानसिंह के साथ बगल के ही कुछ महिलाओं ने मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही घर का चारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

मामले को लेकर पीड़िता द्वारा इसकी शिकायत एक सौ नंबर पर कर कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगायी है. पीड़िता सुमन बानसिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ के आस-पास अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी. इसी बीच ही गांव के तीन महिलाएं घर पर आ गये.

इसके बाद हमारे बाउंड्री को तोड़ने लगे. इसका विरोध करने पर बाल में तीनों नोचने लगी और मुंह बंद कर दिया. इसके बाद तीनों मिलकर मारपीट किये और पेड़ पौधो को भी काटकर हटा दिये. इस दौरान वे लोग कहे कि यह मेरा जमीन है.

सुमन ने बताया कि उनकी मारपीट से वह बेहोश हो गयी. करीब एक घंटा बाद होश आने पर एक सौ नम्बर पर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.

सुमन ने बताया कि मुझे मारने का यह भी कारण है कि मैं अनुसुचित जन जाति से हूं और अपने गांव के विद्यालय में रसोईया का काम करती हूं. उनलोग कहते कि तुम एसटी जाती से आती हो, तुम स्कुल में खाना बनाना छोड दो. पुलिस बुधवार से ही मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!