
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांग्रेस आदिवासी विरोधी पार्टी है. कांग्रेस के साथ महागठबंधन कर सरकार बनाने वाली झामुमो भी उसके राह पर चलने लगी है.
आदिवासी विरोधी सरकार के खिलाफ बिरसा जयंती यानि 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से आंदोलन शुरू किया जायेगा. वहीं 22 दिसंबर को सिद्धू-कान्हू के जन्मस्थल भोगनाडीह में विशाल जनसभा कर सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे.
उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने कही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में शामिल लोग ही सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिये है. यही वजह है कि राज्य में सीएनटी-एसपीटी को सख्ती से लागू नहीं कर रही है.
इसके खिलाफ जनांदोलन शुरू होगा. उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन कर जमीन हड़पने वाले शीघ्र जेल जायेंगे. उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को इसका खुलासा करेंगे और राज्य सरकार को आइना दिखायेंगे.
उन्होंने कहा कि आदिवासी-मूलवासी का विकास भाजपा से ही संभव है, क्योंकि भाजपा की सरकार में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड आंदोलन को नजदीक से समझा और अलग राज्य के रूप में झारखंड को बनाया. अगर भाजपा की सरकार नहीं बनती तो आज भी झारखंड नहीं बनता. इस मौके पर सिद्धू-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
