
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के शिवपुर में 30 अक्टूबर को घटी नेहा नायक हत्याकांड मामले में भूइयां समाज कल्याण समिति द्वारा आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर प्रशासन को पांच दिनों का दिया गया अल्टीमेटम शुक्रवार को पूरा हो गया.
मामले को लेकर शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने समाज के जिलाध्यक्ष शिवानी नायक व उपाध्यक्ष सुषमा नायक के साथ थाना में वार्ता की. साथ ही मामले में चर्चा हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लिखित रूप से एक सप्ताह का अतिरिक्त समय लिया गया.
इसके बाद प्रशासन के आग्रह पर समिति द्वारा शनिवार को आहुत कांड्रा थाना घेराव को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया.
अध्यक्ष शिवानी नायक ने बताया कि सात दिनों के अंदर अगर मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो समाज द्वारा थाना घेराव किया जायेगा. उस वक्त समिति किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी.
