
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया के टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल परिसर में आदिम डेवलपमेंट सोसाइटी के संयोजक राम हांसदा व सचिव बाबूराम सोरेन की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक हुई. इसमें जिले के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.
संयोजक राम हांसदा ने कहा कि पूर्णतः अनुसूचित जिला सरायकेला-खरसावां में हजारों उद्योग स्थापित करने के लिए आदिवासियों का जल, जंगल तथा जमीन का उपयोग किया गया है, लेकिन उद्योगों द्वारा सीएसआर के तहत शिक्षा स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, शुद्ध पेयजल उपलब्धता, सामाजिक विकास जिला में नाम मात्र दिखायी दे रहा है.
उन्होंने कहा कि जिला में खनन कार्य जोरों से चल रहा है. राज्य सरकार द्वारा खनन से प्राप्त राजस्व को डीएमएफटी फंड को प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों में खर्च करने का प्रावधान है, परंतु डीएमएफटी फंड का भी सदुपयोग नहीं हो रहा है.
बैठक में सोसायटी ने संबंधित फंड का सदुपयोग के लिए पहल करने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया. वहीं उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी.
बैठक में रविन्द्र बास्के, बनमाली हांसदा, शंकर मार्डी, बाबूराम मार्डी, बिजय मुर्मू, सुनिल मार्डी, सुदन टुडू आदि उपस्थित थे.
