तीरंदाज प्रतियोगिता में टीएसएफ पिंड्राबेड़ा के खिलाड़ियों ने झटके कई पदक

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

जमशेदपुर, झारखंड. संत थोमस हाई स्कूल गांडे डुंगरी में तीन दिवसीय तीरंदाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आये 12 यूनिट में 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता में टीएसएफ पिंड्राबेड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई पदक प्राप्त कर संस्थान का नाम रौशन किया. संस्थान के कोच सह प्रशिक्षक प्रेमचंद मार्डी ने बताया कि दस वर्ष आयु वर्ग में दस मीटर की दूरी में दीपक मुर्मू विजेता व कान्हू मार्डी उपविजेता बना.

15 वर्ष आयु वर्ग के 30 मीटर की दूरी में तथा डबल 30 मीटर दूरी में भी बाहा बेसरा ऑवरऑल विजेता बनी. दस वर्ष आयु वर्ग के मिक्स टीम में दीपक मुर्मू व उपल बाहा मार्डी की जोड़ी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.

दस वर्ष के बालक वर्ग में दीपक मुर्मू, कन्हू मार्डी व अरमान कुमार चैंपियन बना, 15 वर्ष के मिक्स जोड़ी में बाहा बेसरा व सिदू मार्डी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं 30 मीटर बालिका वर्ग के ओलंपिक राउंड में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!