नेहा हत्याकांड मामले को लेकर शिवपुर में भुइयां समाज के लोगों ने की बैठक, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिया पांच दिन का समय

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के शिवपुर में 30 अक्टूबर को हुई नेहा नायक हत्याकांड में चार दिन बाद भी प्रशासन को कोई सफलता नहीं मिलने से भूइयां समाज के लोगों ने नाराजगी प्रकट किया.

वहीं रविवार को शिवपुर में समाज के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में भूइयां समाज कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष शिवानी नायक भी अपनी टीम के साथ शामिल हुई. इसमें घटना पर दुःख प्रकट किया गया.

साथ ही चार दिन बाद भी कोई सफलता नहीं मिलने पर चिंता प्रकट करते हुए प्रदर्शन कर प्रशासन को पांच दिनों का समय दिया गया. वहीं निर्धारित समय पर खुलासा नहीं हो पाने पर शनिवार आठ नवंबर को कांड्रा थाना का घेराव करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में ग्राम प्रधान हरदेव नायक, ऊषा केवट, राखी नायक, करूणा नायक, बासमती नायक, बॉबी नायक, उलासी नायक, देवजानी नायक, रेखा नायक, रीना नायक, रतनी देवी समेत समाज के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

बैठक के पश्चात भूइयां समाज कल्याण समिति के सदस्य नेहा नायक के परिजनों से मिले. साथ ही घटना पर दुःख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन करने तथा हर कदम पर परिजनों के साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!