
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नवागढ़ में खरकई नदी तट पर करीब 13 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राज्य का पहला ओबीसी आवासीय विद्यालय निर्माण के दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ है. इससे ओबीसी वर्ग के बच्चे इसका लाभ लेने से वंचित हो रहे है.
मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्व सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार महतो ने डीसी के नाम ज्ञापन सौंप उक्त स्कूल को शीघ्र चालू कराने की मांग की है.
श्री महतो ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व ओबीसी बच्चों के लिए उक्त स्कूल का निर्माण करवाया गया है, जिसे अभी तक चालू नहीं किया गया है.
उन्होंने उक्त स्कूल को शीघ्र चालू कराने की मांग की है, ताकि राज्य के ओबीसी वर्ग के बच्चे उसका लाभ ले सके.
