
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर के दिंदली बस्ती निवासी राजा कुमार मिंज का मकान को अतिक्रमण के नाम पर तोड़े जाने का विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से आवास बोर्ड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया.
समिति के संयोजक राम हांसदा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में राजा कुमार मिंज का परिवार को पुनर्वास करने व आवास बोर्ड में वर्तमान और पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपना व अपने परिवार सदस्यों के नाम से आवंटित की गयी भूखंड की जांच कराना शामिल है.
धरना प्रदर्शन के पश्चात आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता के माध्यम से झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
प्रदर्शन में सह संयोजक शंकर मार्डी, रविंद्र बास्के, राजू सरदार, सकला मार्डी, सोनिया हांसदा, सुनीता मुर्मू, लखी रजक, सुमित्रा मिंज, विशाखा महतो, राधिका नायक, सावित्री गोप, पियु मुंडा समेत मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे.
