बकाया वेतन व ग्रेच्युटी की मांग को लेकर जेएलकेएम करेगा आंदोलन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जेएमटी (वर्तमान में आरकेएफएल द्वारा अधिग्रहित) कंपनी के कामगारों की समस्या का समाधान, ग्रेच्यूटी, बकाया वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर जेएलकेएम द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया है.

मामले को लेकर जिलाध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि कंपनी अधिग्रहण के बाद से ही कई कामगारों को निकाल दिया गया. वहीं कई का वेतन भुगतान बकाया है. कामगारों द्वारा कई बार इसकी जानकारी विभागीय पदाधिकारियों समेत डीसी, एसपी व एसडीओ को देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगायी. इसके बाद भी कामगार न्याय के लिए भटक रहे है.

कामगारों की शिकायत पर जेएलकेएम नेता व कामगारों का प्रतिनधिमंडल एसडीओ से मिलकर मामले पर हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की गयी, अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी.

इस दौरान एसडीओ ने भी कामगारों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए मामले का निष्पादन के लिए तीन नवंबर को दोनों पक्षों को बुलाये जाने की बात कही है.

श्री महतो ने कहा कि अगर निर्धारित तिथि को मामले पर समाधान नहीं होती है तो पार्टी स्तर पर आंदोलन शुरू किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!