
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न हुए तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी रिक्त पड़े पदों पर उपचुनाव को लेकर कोई पहल शुरू नहीं होने का खामियाजा संबंधित क्षेत्र के जनता को भुगतना पड़ रहा है.
अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधि नहीं होने की वजह से वहां के जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं किसी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर कराने के लिए उन्हें दूसरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के पास जाने को विवश होना पड़ रहा है.
अपना जनप्रतिनिधि नहीं होने की वजह से उक्त क्षेत्र में विकास काम भी बाधित हो रहा है. आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में गम्हरिया प्रखंड के 21 पंचायतों में कुल 60 पद अब भी रिक्त पड़े है. इसमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य शामिल है.
रिक्त पड़े पदों में कुछ क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा रूचि नहीं दिखाये जाने को लेकर कोई दावेदारी नहीं किया, तो कुछ पदों के जनप्रतिनिधियों का निधन हो जाने की वजह से उक्त पद खाली पड़ गया है.
अब लोगों को सरकार से आस है कि शीघ्र ही झारखंड के पंचायतों में रिक्त पड़े पदों पर भी चुनाव कराया जाये, ताकि शेष दो वर्ष के लिए ही सही, पर जनता को अपना जनप्रतिनिधि मिल जाये. इससे उन्हें किसी दूसरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के सहारे नहीं रहना पड़ेगा.
पंचायतवार रिक्त वार्ड
कांड्रा 16/सात (वार्ड संख्या एक, तीन, चार, सात,11,13)
बुरूडीह 12/एक (तीन)
रापचा 14/एक (मृत)
जगन्नाथपुर 23/ छह (छह,सात,17,19,23, 20 (मृत मंगल गागराई))
छोटा गम्हरिया 15/छह (दो,चार,पांच,छह,नौ,14)
दुग्धा 15/तीन (एक, आठ,14)
बीरबांस 10/एक (आठ)
मुड़िया 12/सात (तीन,पांच,छह,सात,आठ,नौ,दस)
दुगनी 9/एक (आठ)
बड़ाकांकड़ा 15/दो (आठ व दस)
बांधडीह 11/दो (आठ व नौ)
नारायणपुर 12/तीन (तीन, पांच व नौ)
टेंटोपोसी 12/दो (पांच व सात)
चामारू 13/चार (एक,आठ,नौ,11)
यशपुर 13/दो (सात व 11)
नवागढ़ 10/दो (तीन व आठ)
ईटागढ़ 11/तीन (दो, तीन व नौ)
डुडरा 11/चार (चार, आठ, नौ व दस)
जयकान 11/एक (आठ) : कुल 269 में 58 पद खाली है.
एक मुखिया व एक पंसस का हो चुका है निधन
पंचायत चुनाव के दौरान निर्वाचित जगन्नाथपुर पंचायत के मुखिया सिमरन सामद व बीरबांस पंचाय के पंचायत समिति सगस्य दुर्गा प्रसाद नायक की आकस्मिक मृत्यु के बाद उक्त पद भी खाली हो गया है.
जगन्नाथपुर में उपमुखिया रिंकू देवी प्रभारी मुखिया बनकर कामगाज संभाल रही है, जबकि बीरबांस पंचायत में एक ही पंसस होने की वजह से पंसस फंड से संबंधित योजनाओं पर असर पड़ रहा है.
2015 में उपचुनाव के बाद भी खाली रह गये थे 16 पद
वर्ष 2015 में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 48 वार्ड सदस्य के पदों पर कोई नामांकन नहीं होने से वह खाली रह गया था.
इसके बाद तीन वर्ष बाद 2018 में संबंधित वार्डों में उपचुनाव कराया गया, जिसमें 30 में निर्विरोध चुने गये. वहीं छोटा गम्हरिया पंचायत के दो वार्ड में में चुनाव के माध्यम से वार्ड सदस्य चुना गया.
उपचुनाव के बाद भी 48 में से 16 वार्ड सदस्य का पद खाली रह गया था.
2010 के बाद हुए उपचुनाव में निर्विरोध चुने गये थे वार्ड सदस्य
करीब 32 वर्ष बाद 2010 में जब झारखंड में पहली बार पंचायत चुनाव कराया गया था. उस वक्त गम्हरिया प्रखंड में 23 वार्ड खाली रर गये थे.
रिक्त पदों को भरने के लिए करीब ढाई वर्ष बाद उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गयी. उस वक्त चुनाव को लेकर किसी भी ग्रामीण ने रूचि नहीं दिखायी है. इससे नाांकन के अंतिम दिन तक किसी भी ग्रामीण ने नामांकन नहीं करवाया.
इसके बाद तत्कालीन पदाधिकारियों ने आनन-फानन में संबंधित वार्डों से एक-एक जनता का नामांकन करवाकर सभी को निर्विरोध वार्ड सदस्य बनाकर कोरम पूरा किया गया था.

वार्ड सदस्य के आकस्मिक निधन के बाद उक्त वार्ड खाली हो गया है. अपने वार्ड में कोई जनप्रतिनिधि नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्य के लिए करीब दस किमी का चक्कर लगाकर रापचा पंचायत सचिवालय जाना पड़ रहा है : कोंदा बेसरा, मुर्गाघुटू.
बीरबांस में पंचायत समिति सदस्य के आकस्मिक निधन से उक्त सीट खाली हो गया है. इससे पंचायत समिति सदस्य फंड से होने वाला विकास कार्य प्रभावित हो गया है : घनश्याम हांसदा, पूर्व मुखिया, बीरबांस.
रिक्त पदों में उपचुनाव को लेकर अभी तक कोई निर्देश नहीं आया है. आदेश आते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी : आदित्य चंद्र महतो, प्रभारी बीपीआरओ गम्हरिया प्रखंड.
