
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत में ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो की पत्नी के नाम से लाभुक समिति बनाकर योजना का क्रियान्वयन किया जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
नियमानुसार किसी भी योजना संचालन के लिए पंचायतों में लाभुक समिति का गठन किया जाता है, जिसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों या उनके परिवार से जुड़े लोगों को शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय प्रांगण में बिछाये गये पेबर्स ब्लॉक के कार्य में नियमों का उल्लंघन कर ग्राम प्रधान की पत्नी के नाम से लाभुक समिति का गठन कर ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं काम किये जाने का पंचायत के लोगों ने जांच की मांग की है.
ग्रामीणों के अनुसार काम के दौरान निर्माणस्थल पर योजना से संबंधित सूचनापट्ट भी लगवाया गया था, लेकिन उसमें लाभुक समिति के नाम पर ग्राम प्रधान की पत्नी का नाम होने की वजह से उसे स्थल से हटा दिया गया, ताकि मामले का उजागर नहीं हो सके.
इसको लेकर ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग को लेकर डीसी से मिलने की बात कही.
इस संबंध में ग्राम प्रधान श्री महतो ने कहा कि निर्माण कार्य में उनका कोई भूमिका नहीं है. लाभुक समिति में सर्वसम्मति से पत्नी को चुना गया था.
अगर लोगों की आपत्ति होती तो निर्माण कार्य के समय ही करना चाहिए था. कार्यस्थल पर सूचनापट्ट भी लगवाया गया था, लेकिन योजना काफी दिन हो जाने की वजह से सूचनापट्ट टूट गया है.
