चांडिल अनुमंडल कार्यालय परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन आठ अक्टूबर को, तैयारी अंतिम चरण में

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुड़मी को एसटी में शामिल कराने की मांग के विरोध में विभिन्न आदिवासी समाज के सदस्यों द्वारा आठ अक्टूबर 2025 को चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में वृहद् धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं. आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जहाँ हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है.

आदिवासी सामाजिक संगठन के प्रमुख सदस्य रविन्द्र सरदार ने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन आदिवासी समाज के अधिकारों, भूमि सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन की माँग को लेकर आयोजित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाएगा. निरीक्षण के समय कई स्थानीय कार्यकर्ता, युवा साथी और समाज के लोग भी उपस्थित थे. सभी ने तैयारी पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में आदिवासी एकता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बनेगा.

कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए स्वागत समिति, भोजन समिति, सुरक्षा समिति और प्रचार समिति का गठन किया गया है, जो अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!