
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत सातबोहनी मोड़ में स्थित एमटीसी बिल्डिंग में बाइक चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ लिया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी.
इसकी सूचना पाकर पहुंचे जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर युवक को रेस्क्यू किया.
साथ ही घटना की सूचना आदित्यपुर थाना को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए थाना ले गयी.

उपायुक्त के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आदित्यपुर नगर निगम के अधीन गम्हरिया बाजार में औचक छापामारी अभियान चलाया.
इस दौरान टीम ने बापी दास नामक शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार उपायुक्त को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बापी दास गम्हरिया बाजार में खुलेआम अवैध महुआ शराब की बिक्री करते आ रहा है.
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त के निर्देश पर टीम ने उक्त कार्रवाई करते हुए करीब 20 लीटर अवैध शराब के साथ बापी दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
