आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड तीन में नाली का पानी सड़क पर बहने से लोगों में आक्रोश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड तीन अंतर्गत सतबोहनी में गोस्वामी टेंट हाउस के सामने गंदगी व नालियों के बहते पानी से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

इसको लेकर लगातार निगम से शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की पहल नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई से कर समाधान करवाने की गुहार लगायी गयी.

मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री गोराई ने कहा कि यह समस्या आम जनता के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी है. इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि अगर निगम द्वारा शीघ्र समाधान को लेकर पहल नहीं करती है तो जेएलकेएम स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!