
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झामुमो के छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम ने रांची विश्वविद्यालय के तर्ज कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा को भी अवकाश के बावजूद छात्रों के प्रमाण पत्र तैयार करने का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड पात्रता परीक्षा (जेटेट) समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है. ऐसे में हजारों छात्र-छात्राएं प्रमाण पत्र न मिलने के कारण आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं.
सुदामा हेम्ब्रम ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी विशेष टीम गठित कर डिग्री प्रमाण पत्र एवं प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, ताकि छात्र समय पर आवेदन कर सकें.
उन्होंने यह भी कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र कदम नहीं उठाता है, तो छात्र संगठन इस मुद्दे पर आंदोलन करने को बाध्य होगा.
