
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन का विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा आठ अक्टूबर को चांडिल अनुमंडल परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया जायेगा.
इसको लेकर संगठन के सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल को पत्र सौंप आंदोलन की जानकारी दी गयी. संगठन के सदस्यों ने बताया कि दिनांक 08 अक्टूबर 2025, बुधवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चांडिल अनुमंडल परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जायेगा. इसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे.
प्रतिनिधिमंडल में मांझी बाबा संजीव टुडू, सुधीर किस्कू, लाया भूषण पहाडिया, शक्तिपद हांसदा, सुकलाल पहाडिया, मंगल पहाडिया, धीरेन पहाडिया, कान्हू पहाडिया, प्रह्लाद उरांव, गुरूचरण लोहार, रमेश मुर्मु, बुद्धेश्वर मांझी, मिथुन मांझी, दिनेश मुण्डा, रूपेश भूमिज आदि सदस्य उपस्थित थे.
मुख्य मांगें
1. झारखंड राज्य में 1996 पेशा कानून लागू करने संबंधी.
2. कुरमी/कुड़मी जाति को ST सूची में शामिल नहीं करने संबंधी.
3. झारखंड राज्य ग्रामराज्य पंचायत अधिनियम 2011 नियमावली को निरस्त करने संबंधी.
4. केंद्र सरकार द्वारा घोषित जातीय जनगणना संबंधी.
