कृष्णापुर में मारपीट कर युवक की हत्या, मामला दर्ज

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आरआइटी थाना अंतर्गत कृष्णापुर में विकी महतो नामक युवक द्वारा कृष्णापुर में ही किराये पर रह रहे काला मुर्मू नामक करीब 25 वर्षीय युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

घायलावस्था में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर की देर रात वोनडीह काली मंदिर हरि मंदिर के पास विकी महतो द्वारा काला की पिटायी की गयी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल उसके शव का गुरूवार तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है.

वहीं मामले को लेकर परिजनों द्वारा आरआइटी थाना में विकी महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!