सीओ ने पीडीएस डीलरों को दिये निर्देश : जिस माह का खाद्यान्न मिले उसी माह का ऑनलाइन करें रिसीव

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गम्हरिया प्रखंड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के नाम पत्र जारी कर जिस माह का खाद्यान्न दुकान पहुंचे. उसी माह का ऑनलाइन रिसीव ई-पॉश मशीन में करने का निर्देश दिया है.

पत्र में कहा गया है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का खाद्यान्न वितरण शुन्य रहने की स्थिति में संबंधित दुकानदार से इसका कारण पुछने पर बताया जाता है कि उन्हें डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता द्वारा संबंधित माह का खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा संबंधित माह का खाद्यान्न ई-पॉश मशीन से ऑनलाईन रिसीव कर लिया जाता है एवं एसआइओ पर भी हस्ताक्षर कर दिया जाता है.

ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट नहीं हो पाता है कि संबंधित माह का खाद्यान्न जन वितरण प्रणाली दुकानदार को प्राप्त हुआ है अथवा नहीं एवं विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. उक्त स्थिति को देखते हुए सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि जिस भी माह का खाद्यान्न डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त हो.

उसी माह का ई-पॉश मशीन से ऑनलाईन रिसीव एवं एसआइओ पर हस्ताक्षार करे. ई-पॉश मशीन से ऑनलाईन रिसीव एवं एसआइओ पर हस्ताक्षार करने पर यह मान लिया जायेगा कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार को संबंधित माह का खाद्यान्न प्राप्त हो गया है एवं सारी जवाबदेही संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार की होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!