कोलाबिरा में बजरंगबलि मंदिर व प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे बाबूलाल मरांडी व अर्जुन मुंडा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कोलाबिरा में श्रद्धालुओं के सहयोग से बन रहे बजरंगबलि मंदिर व प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सह भागवत कथा नवंबर में किया जायेगा.

आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिला परिषद सदस्य सह मंदिर समिति के संरक्षक शंभू मंडल ने बताया कि अनुष्ठान में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे.

इसको लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले. साथ ही अनुष्ठान में शामिल होने को लेकर निमंत्रण दिया.

श्री मंडल ने कहा कि अनुष्ठान तीन नवंबर को कलश स्थापना कर शुभारंभ होगा. वहीं चार व पांच नंबर को सुंदर कांड का आयोजन किया जायेगा.

इसके अलावा छह से 12 नवंंबर तक भागवत पाठ व भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें गिरी गोवर्धन के कथावाचक को आमंत्रित किया गया है.

प्रतिनिधिमंडल में लालू सोरेन, निमाई तंतुबाई, विनोद मंडल, संजय हांसदा, लालू हांसदा आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!