
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुड़मी समाज के लोगों द्वारा एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन का विरोध शुरू हो गया है. इसको लेकर गुरूवार को आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा आक्रोश सह एकजुटता रैली निकाली गयी.
गम्हरिया से उक्त रैली टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल से शुरू हुई, जो गम्हरिया थाना मोड़, पिंड्राबेड़ा मोड़, कांड्रा मोड़, कोलाबिरा, दुगनी होते हुए सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंची.
वहां जुटे समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कुड़मी समाज के मांग पर आपत्ति प्रकट की. माझी बाबा जोगेंद्र मार्डी ने बताया कि कुड़मी समाज के मांग के विरोध में मानव श्रृंखला बनाया जायेगा.
रैली में सोखेन हेंब्रम, लश्कर टुडू, देव मार्डी, सीताराम हेंब्रम, भोजोहरि मार्डी, लोकेश्वर टुडू समेत समाज के सदस्य उपस्थित थे.
