सालडीह में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता दो अक्टूबर से, पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन होंगे शामिल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिवासी किसान समिति सालडीह के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष जगदीश टुडू की अध्यक्षता में हुई. इसमें समिति द्वारा दो अक्टूबर से आयोजित होने वाली चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी पर चर्चा की गयी.

समिति के कोषाध्यक्ष मुन्ना सोरेन ने बताया कि पहला दिन का प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग ले रही है, जिसमें चार श्रेष्ठ टीमों के बीच कुल 1.40 लाख रुपये नकद समेत ट्रॉफी का वितरण किया जायेगा. इसके अलावा तीन, चार व पांच अक्टूबर को ग्राम स्तर, सेम साइज व 40 प्लस के लोगों का प्रतियोगिता आयोजित होगी. उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा.

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होंगे. बैठक में उपाध्यक्ष मंगल सोरेन, सचिव सुदाम मार्डी समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!