दुग्धा में आयोजित प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में वंदे भारत बना विजेता, शामिल हुए झामुमो के केंद्रीय नेता

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिवासी ब्वॉयज क्लब दुग्धा की ओर से दुग्धा काली मंदिर मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

इसमें कोल्हान के विभिन्न प्रखंडों से 24 टीमों ने भाग लिया, जिसमें वंदे भारत विजेता व हंटर एकादश उपविजेता बना. इसके अलावा हर हर महादेव तृतीय, मोहित स्पोर्टिंग चतुर्थ, मोहित स्पोर्टिंग हामसदा पंचम व डीएम ब्रदर छठा स्थान प्राप्त किया.

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि झामुमो नेता गणेश माहली, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी व कृष्णा बास्के, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, प्रखंड कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान, उदय मार्डी व अनिल सोरेन ने किया.

मौके पर मुख्य अतिथि श्री माहली ने कहा कि खेल के माध्यम से भी युवा अपना भविष्य बना सकते है. युवाओं में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिल सके.

प्रतियोगिता में क्लब के संरक्षक दिखा टुडू, कोंदा बेसरा, बबलू प्रधान, रमई टुडू, शुरू टुडू, बाबू राम टुडू परमेश्वर टुडू, भीम सोरेन समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!