उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबिरा में शिक्षक अभिभावक बैठक में शामिल हुए जिला परिषद सदस्य, सुरक्षा पर हुई विशेष चर्चा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबिरा में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया.

स्कूल के एचएम रघुनंदन सिंह बाबू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह स्कूल के पूर्व छात्र शंभू मंडल ने किया.

इससे पूर्व स्कूल के छात्राओं ने स्वागत नृत्य कर श्री मंडल का स्वागत किया गया. इसके पश्चात जिप सदस्य ने अभिभावकों की समस्या को सुन समाधान के लिए पहल करने की बात कही.

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में करीब 953 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है. उक्त स्कूल सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग से सटा होने के कारण अक्सर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.

इसको देखते हुए स्कूल गेट के आगे स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की गयी. इसके अलावा दसवीं व 12वी में 75% उपस्थिति, शत प्रतिशत नामांकन समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी.

बैठक में काशीनाथ कुमार, चंद्रधारी महतो, विजय कुमार साह, निरंजन मंडल, रंजीत गोराई, वंदना कुमारी, चंचला कुमारी, हीरा सिंह कुंटिया, संजली टुडू, पूर्णिमा महतो, अनिल कुमार भारद्वाज समेत विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम शिक्षा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा शिक्षक-शिक्षिका व करीब तीन सौ से अधिक की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!