
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. एक ओर जिला यातायात पदाधिकारी द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर जागरूकता अभिान चला रही है.
वहीं लाल बिल्डिंग चौक में यातायात पुलिस की अव्यवस्था का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार की शाम आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक में अचानक सडक जाम हो गया.
यातायात पुलिस व प्रशासन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान लाल बिल्डिंग चौक से ऊषा मोड़ तक करीब चार किमी तक मुख्यमार्ग व सर्विस रोड जाम हो गया.
इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार सर्विस रोड को दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने तथा मुख्यमार्ग किनारे वाहनों को खड़ी करने से अक्सर सड़क जाम की स्थिति बन जाती है.
जाम के दौरान एसपी भी आदित्यपुर की ओर से सरायकेला की ओर गुजरे. एसपी के निर्देश पर प्रशासन के कड़ी मशक्कत पर करीब दो घंटे बाद उक्त मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ.
