सड़क निर्माण बाधित करने वालों के खिलाफ रांगामाटिया में जुटे दो पंचायत के ग्रामीणों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर व चामारू पंचायत को जोड़ने वाली रांगामाटिया से सिमलबेड़ा होते हुए डोंडा तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बाधित किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

इससे आक्रोशित ग्रामीणों की आम सभा चामारू पंचायत के रांगामाटिया में ग्राम प्रधान पद्मलोचन महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें बाधा डालने वाले लोगों को भी बुलाया गया था. सभा में उक्त परिवार से एक सदस्य ही शामिल हुए, जबकि अन्य सदस्यों ने आने से इंकार कर दिया.

इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष ग्रामीणों के समक्ष रखने का निर्देश दिया, अन्यथा ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त जमीन पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया.

सभा में चामारू पंचायत की मुखिया सावित्री मुदी, नारायपुर पंचायत के मुखिया रोहिदास हो, प्रकाश महतो, मुनेश्वर महतो, दीपक महतो, महादेव महतो, लालटू महतो, बुलेट महतो, दिनबंधु महतो, जितेन महतो, पाया महतो, किष्टो नापित समेत दो पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!