जिप सदस्य सह पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी ने किया शिक्षकों को सम्मानित, गुजरात से पूर्व एनआइएस कोच भी हुए शामिल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के जिला परिषद भाग 13 के जिप सदस्य सह पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शंभू मंडल द्वारा कोलाबिरा स्थित कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

इसमें गुजरात से आये एनआइएस के पूर्व कोच शंकर पटेल के अलावा प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सानो महतो, उच्च विद्यालय के बादल बेज, उउवि कोलाबिरा के एचएम रघुनंदन बाबू समेत खेल क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों को सम्मानित किया. साथ ही अपने गुरूजनों का चरण स्पर्शकर आशीर्वाद लिया.

समारोह में शिवराम बास्के, विनोद मंडल, लालू सोरेन, संजय हांसदा, निमाई तंतुवाई, करमू मुखी, मिनाक्षी महतो, लखन सरदार, अशोक महतो, दारु हांसदा, गुरूपदो महतो आदि शामिल थे.

विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती उत्साहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा यूटिलिटी सर्विसेस के मुख्य वित्त अधिकारी ज्योति प्रकाश एवं सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा स्टील (सेज) के मुख्य वित्त अधिकारी मनीष श्रीवास्तव शामिल थे. अतिथियों ने बच्चों को निखारने में शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार झा ने छात्रों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. इसके पश्चात छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया.

 

लिटिल प्ले स्कूल में शिक्षक दिवस मना
लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल के निदेशिक अनुरानी की अध्यक्षता में आयोजित कारियक्रम के दौरान बच्चों द्वारा नृत्य एवं लघु नाटक प्रस्तुत की गयी. इस अवसर पर रिचा पाठक, नवल चौधरी, वंशिका आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!