गुढ़ा में तालाब से बतख निकालने गये युवक की डूबकर मौत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड व सरायकेला थाना क्षेत्र के चामारू पंचायत अंतर्गत गुढ़ा निवासी विजय महतो (35) नामक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार युवक गुरूवार दोपहर को तालाब गया था. वहां देखा कि तालाब में चरने गये उसका बतख पानी के अंदर चला गया है, जिसे बाहर निकालने के लिए वह भी बीच तालाब में चला गया.

तालाब में अधिक गहरायी होने की वजह से वह बीच में ही थककर बेसुध हो गया. इसकी वजह से वह पानी में डूब गया. घटना की सूचना पाकर समाजसेवी चौधरी महतो व अन्य ग्रामीण तालाब पहुंच उसकी खोजबीन शुरू की.

करीब चार घंटा बाद उसके शव को पानी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी. उसका एक चार वर्ष का पुत्र है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!