एसएस प्लस टू गम्हरिया में आयोजित चुनाव में ऋषभ अध्यक्ष व स्वीटी प्रधानमंत्री निर्वाचित

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया में बाल संसद के प्रभारी आशीष कुमार रवि, अश्वनी कुमार व पुष्कर सुमन के नेतृत्व में बाल संसद का चुनाव कराया गया.

चुनाव गणतंत्रीय प्रक्रिया के अनुरूप पारदर्शिता के साथ मतपत्रों के माध्यम से संपन्न हुआ. चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दस प्रत्याशी, जबकि प्रधानमंत्री के पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने भाग लिया.

उनके द्वारा चुनावी प्रक्रिया के तहत स्कूल के छात्रों के बीच अपने-अपने पक्ष में प्रचार किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार, कुमारी एनिमा, उत्तम बाग व रमेश हांसदा उपस्थिति में आयोजित चुनाव में ऋषभ कुमार पांडेय अध्यक्ष व स्वीटी बनर्जी प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई.

निर्वाचन के पश्चात प्रभारी प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव ने विद्यालय परिवार की तरफ से दोनों को बधाई देते हुए विद्यालय हित में कार्य करने की उम्मीद जतायी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!