
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : राष्ट्रीय तीरंदाज कोच प्रेमचंद मार्डी के घर पहुंचीं द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा महतो
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था (आईपीटीए) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ‘आईपीटीए संदेश’ नामक पुस्तक भेंट की. इस दौरान संगठन की ओर से निजी शिक्षकों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया.
ज्ञापन में विधानसभा शिक्षक सम्मान योजना-2025 के तहत निजी शिक्षकों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये सम्मान राशि प्रदान करने की मांग की गई. इसके साथ ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में निजी शिक्षकों के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें संवैधानिक पहचान एवं आवश्यक अधिकार उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई.
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी ने कहा कि राज्य में शिक्षा के प्रसार और गुणवत्ता सुधार में निजी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. ऐसे में सरकार को उनके हितों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.
विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संगठन की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने तथा इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा.
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सलाहकार संजीव श्रीवास्तव, आईटी सेल पदाधिकारी टाटा शंकर तिवारी, जे.एन. साहू, डोली देवी, प्रतिमा मंडल, बी. महंती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
