चांडिल पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के तीन बाइक किया जब्त, चौका में पुलिस ने दो शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 पाटा टोल प्लाजा, कांदरबेडा व चांडिल डैम रोड पर पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

इसमें विभिन्न छोटी-बड़ी वाहनों को रोककर गहनता से जांच किया गया. थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एनएच 33 पाटा टोल प्लाजा के समीप एक, कांदरबेडा से एक व चांडिल डैम रोड से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक को जब्त किया. एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा.

वहीं चौका थाना क्षेत्र के खुंटी बाजार एवं खुंटी नाला के किनारे अवैध शराब भट्टीयों पर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. इसमें दो अवैध शराब भट्टीयों को विनष्ट कर दिया एवं 150 किलो जावा महुआ को एवं शराब बनाने के उपकरणों को विनष्ट कर दिया है.

थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापामारी किया जायेगा. पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!