
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. छोटा गम्हरिया में जन सेवा सदन द्वारा संचालित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में मालिकाना को लेकर दो गुटों में उत्पन्न विवाद में स्कूल के बच्चे गम्हरिया थाना पहुंचे. साथ ही मामले में हस्तक्षेप कर स्कूल संचालन व्यवस्था प्रभावित होने से बचाने की गुहार पुलिस से लगायी.
स्कूल के वर्तमान सदस्यों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संचालित स्कूल की शांति भंग करने का प्रयास स्कूल के ही क्लर्क युद्धपति महतो व दूसरे पक्ष के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है. इसी क्रम में स्कूल में तालाबंदी किये जाने की वजह से बच्चे थाना पहुंच गये.
वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रनाथ महतो व अन्य लोगों ने बताया कि जन सेवा सदन के मालिकाना के लिए न्यायालय में केस किया गया था, जिसका फैसला उनके पक्ष में आया. उसी का आदेश पत्र लेकर शुक्रवार को अन्य सदस्यों के साथ स्कूल गये थे. इस दौरान वहां के शिक्षकों ने आदेश को मानने से इंकार करते हुए दुर्व्यवहार किया गया. स्कूल में तालाबंदी करने की बात गलत है.
