
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया के ऊषा मोड़ पास स्थित विजयश्री ऑटोकॉम लिमिटेड कंपनी के कामगारों ने न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर शनिवार को सांकेतिक हड़ताल करते हुए गेट जाम किया. साथ ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी को जानकारी देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगायी.
वहीं कामगारों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए श्री माझी के नेतृत्व में पार्टी के वरीष्ठ नेता गणेश माहली, नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी, बबलू प्रधान, अनिल सोरेन समेत कार्यकर्ता कंपनी गेट पहुंचे. साथ ही गेट जाम में शामिल होकर कामगारों के मांगों का समर्थन किया. कामगारों के आंदोलन की वजह से कंपनी में दिनभर कामकाज प्रभावित रहा.
श्री माहली ने कहा कि शिकायत मिली है कि आठ से 15 वर्षों से कार्यरत कामगारों को कंपनी प्रबंधन द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती है. इसके अलावा उनका पीएफ/एसआई भी नहीं कटता है. अगर प्रबंधन कामगारों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देती है, तो पार्टी अनिश्चितकालीन गेट जाम करने को बाध्य हो जायेंगे.
आंदोलन के दौरान कामगारों की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं व कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. इस दौरान प्रबंधन ने कामगारों की प्रमुख मांग न्यूनतम मजदूरी पर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई. वहीं प्रबंधन ने कहा कि कामगार नियमित ड्यूटी नहीं आते है. हर कामगार से पीएफ/एसआइ कटाने को कहा गया है, लेकिन वे रूचि नहीं दिखा रहे है. उपस्थिति शत प्रतिशत हो तो कार्य क्षमता के आधार पर वेतन में वृद्धि भी करेंगे.
