
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला परिषद की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्मित आठ डाक बंगला की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गयी, जबकि 22 अगस्त को बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
पूरे प्रकिया में सबसे अधिक वार्षिक शुल्क गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्मित डाक बंगला की निर्धारित की गयी है, जिसका मासिक शुल्क दस हजार जबकि वार्षिक शुल्क 1.20 लाख रुपये तय की गयी है. खास बात यह है कि उक्त डाक बंगला का अब तक उद्घाटन भी नहीं हुआ है और उक्त बंगला जर्जर हो गयी है, जिसकी मरम्मती करवाने में भी हजारों रुपये की राशि लगने का अनुमान लगाया जा रहा है.
वहीं निर्माण स्थल पर लगाया गया सूचनापट्ट में विस्तृत जानकारी का नहीं होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
कहां कितनी राशि निर्धारित की गयी है मासिक शुल्क
खरसावां, कुचाई, नीमडीह, ईचागढ़ व कुकड़ू : पांच हजार रुपये. राजनगर : सात हजार रुपये. चांडिल : आठ हजार तथा गम्हरिया : दस हजार रुपये मासिक शुल्क.
