
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के उदयपुर में स्थित मध्य विद्यालय उदयपुर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा मिल गया है. उच्च विद्यालय में अपग्रेड होने का लाभ क्षेत्र के दो पंचायत यशपुर व नवागढ़ के करीब डेढ़ दर्जन गांव के बच्चों को मिलेगा.
विदित हो कि क्षेत्र में उच्च विद्यालय नहीं होने की वजह से बच्चों को लंबी दूरी तय कर गम्हरिया जाना पड़ रहा था. इस दौरान दो-दो रेलवे फाटक समेत मुख्यमार्ग पार कर बच्चे स्कूल पहुंचते थे. अब पंचायत में ही उच्च विद्यालय की स्थापना हो जाने से क्षेत्र के बच्चों के माध्यमिक शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. मध्य विद्यालय उदयपुर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाये जाने पर ग्रामीणों द्वारा हर्ष प्रकट किया गया.
वर्षों से किया जा रहा ग्रामीणों का आंदोलन हुआ सफल
स्कूल के ग्राम शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष सह आजसू पार्टी एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा ने कहा कि अध्यक्ष कार्यकाल में ही उच्च विद्यालय का दर्जा देने को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था, जो रंग लाया.
अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल स्कूल के शिक्षकों से मिले. साथ ही स्कूल के विकास में हर संभव मदद सहयोग करने की बात कही. वहीं बच्चों के बीच टॉफी वितरण कर खुशी प्रकट की गयी.
अब शिक्षक की बहाली व भवन निर्माण की मांग को लेकर होगा आंदोलन
प्रतिनिधिमंडल में शामिल आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि स्कूल को उच्च विद्यालय का दर्जा मिलना क्षेत्र के बच्चों के लिए राहत की बात है. स्कूल में नौवीं का का नामांकन भी शुरू हो गया है.
वर्तमान में शिक्षकों की कमी व भवन की समस्या स्कूल में जारी है. उक्त समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक बार फिर आंदोलन शुरू किया जायेगा.
124 बच्चों का भविष्य तीन गुरूजनों पर है आश्रित
भले ही स्कूल को उच्च विद्यालय का दर्जा मिल गया हो, लेकिन स्कूल में व्याप्त शिक्षकों की कमी अब भी स्कूल के लिए बड़ी समस्या बन गयी है. स्कूल के प्रभारी एचएम योगेश्वर रविदास ने बताया कि उच्च विद्यालय में अपग्रेड होने के बाद नौवीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू भी हो गयी है.
इस प्रकार स्कूल में कक्षा एक से नौवीं तक 124 छात्र-छात्राएं है. इसमें कक्षा एक से पांच तक 24, छह से आठ तक 75 व नौवीं कक्षा में 19 शामिल है. उन छात्रों का भविष्य तीन गुरूजन एक सरकारी व दो पारा पर निर्भर है. इसके अलावा भवन की समस्या भी बड़ी समस्या है.
