
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया में वैष्णव समाज का स्थित श्मशान भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर समाज के सदस्य एक बार फिर सक्रिय हो गये है. इसको लेकर वैष्णव समाज गम्हरिया का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सचिन दास के नेतृत्व में आयुक्त कार्यालय चाईबासा पहुंचे. साथ ही आयुक्त के नाम का ज्ञापन सौंप समाज का श्मशान भूमि को बचाने की गुहार लगायी गयी.
ज्ञापन में कहा गया है कि छोटा गम्हरिया में वैष्णव समाज गम्हरिया का एक समाधिस्थल है, जहां समाज के किसी भी व्यक्ति के मृत्यु होने पर उसी समाधिस्थल में समाधी दिया जाता है. यह परंपरा 1923 से रीति-रिवाज के अनुसार चली आ रही है. वर्ष 2014 में बगल के निवासी सत्यनारायण मिश्रा द्वारा गलत तरीके से म्यूटेशन कराकर अतिक्रमण कर लिया गया है. इसको लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया, लेकिन कुछ कागजात के अभाव में कोई लाभ नहीं मिल पाया.
अब दोबारा समाज के सदस्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की व्यवस्था कर एक बार फिर श्मशान भूमि बचाने को आंदोलन शुरू किया है. इसके तहत समाज का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंप न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. प्रतिनिधिमंडल में काशीनाथ दास, कार्तिक दास, विकास दास आदि शामिल थे.
