अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर गये पंचायत शिफ्टेड वीएलइ, गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ को ज्ञापन सौंप दी जानकारी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड.

गम्हरिया प्रखंड के पंचायत सचिवालय में शिफ्टेड वीएलइ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर गये. गुरूवार को वीएलई का प्रतिनिधिमंडल बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी से मिले. साथ ही ज्ञापन सौंप इसकी लिखित सूचना दी गयी.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से चतरा जिले के एक वीएलइ कुछ दिन पूर्व पंचायत सचिवालय में ही फांसी लगा ली थी. उसे श्रद्धांजलि देते हुए सभी वीएलइ 24 जुलाई से 26 जुलाई तक सचिवालय में अपना कार्यालय बंद रखेगे.

इसके अलावा पूरे राज्य के पंचायत शिफ्टेड वीएलइ का लंबित मानदेय भुगतान करने व मानदेय राशि बढ़ाने की मांग सरकार से की गयी, ताकि वीएलइ के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न नहीं हो. प्रतिनधिमंडल में सुमिता महतो, संतोष महतो, धनंजय गोप, गुड्डू दास, चंदन तांती, रमेश पंडित, रामपद गोप, ललित महतो, तरूण महतो, धनंजय तियू, विमल किशोर टुडू समेत प्रखंड के वीएलइ शामिल थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!