
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. औद्योगिक क्षेत्र स्थित टफसील कंपनी में 12 जुलाई को काम के दौरान तबीयत बिगड़ने से मृत जोगेन गोराई के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जेएलकेएम ने शव के साथ कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया.
मामले को लेकर देर रात कंपनी में वार्ता हुई. इसमें कुल 12 लाख रुपये की सहायता, दो चेक के माध्यम से पांच व सात लाख दिया गया . इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए 40 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया गया. वहीं अन्य सुविधाओं में परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, मृतक के बच्चों की इंटर तक मुफ्त शिक्षा समेत अन्य सभी सहायता सरकारी प्रावधानों के अनुरूप दी जायेगी.
वार्ता में केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो व प्रेम मार्डी, उमेश महतो, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, जिला कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, उमेश, गौरव दास, रूपेश गोराई, लक्ष्मण महतो, रोहित कुमार, ऋतिक, नायक, प्रिंस, कत्री, चंदन, सरदार, भोला, हॉर्न, महतो, भोला गोप, सरोज, रोहित महतो, हीरा मार्डी, अभिषेक नायक, मैश, सरदार, निखिल कुमार, बादल कर्मकार एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
