बोड़ाम में बोलोरो व बाइक की टक्कर में बंगाल के एक युवक की मौत, दूसरा घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. रविवार शाम बेलटांड़- रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर बोड़ाम थाना क्षेत्र के बंगई तालाब के पास बोलोरो व बाइक के बीच आमने-सामने सीधे टक्कर में पश्चिम बंगाल के एक युवक की मौत हो गई. बोड़ाम के बंगई तालाब के पास तीखा मोड़ पर हुई दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के बराबाजार थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव निवासी 25 वर्षीय रोहिन महतो का पैर बुरी तरह कुचले जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र बताया जाता है. घटना के बाद सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बोड़ाम पहुंच चुके थे. बेटे का शव देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना में बोड़ाम के दुंदु गांव निवासी रंजीत महतो (22) गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं जिसे बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने निजी वाहन से एमजीएम अस्पताल चिकित्सा के लिए भेज दिया है.

बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनमें से एक युवक घटनास्थल से भाग गया है जो संभवतः दुंदु गांव का ही निवासी है. वहीं घटना में शामिल ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टीकर निवासी बोलोरो चालक फरार है. घटना के बाद बोलोरो को लेकर भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने राघमागोड़ा में पास गाड़ी पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस वाहन जप्त कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!