जगन्नाथपुर के जनप्रतिनिधियों ने किया डीप बोरिंग निर्माण का विरोध

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर में एक बिल्डर द्वारा कराये जा रहे डीप बोरिंग निर्माण का जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया. पंसस अमरेश कुमार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच आपत्ति प्रकट की. साथ ही बिना ग्रामसभा या जनप्रतिनिधियों से वार्ता किये बिना किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने की नसीहत दी गयी.

श्री कुमार ने कहा कि बिल्डर द्वारा बिना ग्रामसभा या जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिये बिना ही डीप बोरिंग निर्माण करवाया जा रहा है. इससे पंचायत क्षेत्र में पानी की किल्लत उत्पन्न हो जायेगी. इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा.

इसके अलावा उक्त स्थल तक जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है, लेकिन बिल्डर द्वारा सोसाइटी का रास्ता का दीवार तोड़कर उपयोग किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि शीघ्र ही उक्त रास्ते को काटकर आवागमन बाधित कर दिया जायेगा. विरोध करने वालों में वार्ड सदस्य कमलदेव राय, पंसस प्रतिनिधि संतोष तिवारी, विनय सिंह आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!