
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर केसरदा प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप बुधवार रात ट्रक और बाइक की टक्कर में जामताड़ा जिला के कर्माटांड़ गांव निवासी 55 वर्षीय गोवर्धन टुडू की मौके पर मौत हो गई. वह गुड़ाबांदा अंचल कार्यालय में उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत थे. साथ ही मृतक वर्तमान में घाटशिला के लालडीह में किराये के मकान पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे.
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक केसरदा अवस्थित पेट्रोल पंप से तेल भरकर गलत दिशा में आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ. वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी मौके पर पहुंचे तथा गोवर्धन को 108 एंबुलेंस से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक हेलमेट पहने होने के बावजूद टक्कर घातक साबित हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर चालक व खलासी को हिरासत में लिया है तथा अपने स्तर से आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
