संगठनों ने लिया अन्याय व शोषण के खिलाफ लड़ने का संकल्प

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया, कांड्रा समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हुल दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने टायो गेट स्थित सरना उमूल में प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में कार्यक्रम मनाया गया.

इस दौरान सिदू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बुरूडीह में भी ग्रामीणों द्वारा हुल दिवस के मौके पर वीर शहीद सिदू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.

इसके अलावा एसआरटीएससी सालमपाथर में पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की. साथ ही आदिवासियों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार व शोषण के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया.

समारोह में देश परगाना फकीर मोहन टुडू, बोड़ पीड़ पारगाना राजेश टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान, नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी, उदय मार्डी, कोंदा बेसरा, होपना हेंब्रम, चैतन्य मुर्मू, गोम्हा हांसदा, बुद्धेश्वर मार्डी, हेमंत मार्डी, राम हांसदा समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा गांव में प्रभातफेरी निकाल ग्रामीणों को अपने अधिकारों से अवगत कराते हुए हुल दिवस के इतिहास की जानकारी दी गयी.

हुल दिवस पर मुर्गाघुटू में हुई तिलका माझी की पूजा-अर्चना


मुर्गाघुटू स्थित तिलका चौक में ग्रामीणों द्वारा हुल दिवस समारोह मनाया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने तिलका माझी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की गयी. साथ ही वीर शहीद सिदू़-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो के जीवनी पर प्रकाश डाला गया. इस मौके पर माझी बाबा छोटेलाल बेसरा, होपना माझी, मानसिंह बेसरा, लखीराम बेसरा, बबलू, सोमा लूथरो, धीरेन आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!