दिल्ली में आयोजित इंडियन कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट परीक्षा में आकाश को मिला देश भर में 45वां स्थान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में वित्त एवं लेखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत आकाश आनंद ने दिसंबर 2024 में आयोजित इंडियन कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट की फाइनल परीक्षा में पूरे देश में 45वां स्थान प्राप्त कर पूरे कोल्हान का मान बढ़ाया है .

श्री आनंद के इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन द्वारा खुशी जाहिर करते की गयी. जानकारी के अनुसार 23 जून को विज्ञान भवन नई दिल्ली में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उपस्थित थी. समारोह में करीब दो सौ सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिसमें श्री आनंद ने पूरे देश भर में 45वां स्थान प्राप्त किया.

कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया. श्री आनंद ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने पिता को दिया, जिन्होंने हर असफलता पर उन्हें हमेशा सफल होने के लिए प्रेरित किया.

श्री आनंद के अनुसार असफलता ही सफ़लता की पहली सीढ़ी है. असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए और यदि दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य को पाने की कोशिश की जाये तो हम अवश्य ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!