सिंहभूम टेक्नोकास्ट प्राइवेट लिमिटेड में काम के दौरान घायल कामगार को जेएलकेएम ने दिलाया न्याय

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के सिंहभूम टेक्नोकास्ट प्राइवेट लिमिटेड में गोविंद इंजीनियरिंग वर्कर्स के अधीन कार्यरत रोहन लोहार नामक कामगार को जेएलकेएम ने न्याय दिलाया.

पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने बताया कि काम के दौरान रोहन घायल हो गया था. इसमें उसका तीन ऊंगली कट गया है. मामले को लेकर श्री गोराई के नेतृत्व में एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें विभिन्न मांगों पर सहमति जताते हुए पीड़ित परिवार को सहमति पत्र सौंपा गया.

वार्ता में एजेंसी के प्रतिनिधियों के अलावा प्रेम मार्डी, उमेश महतो, रोहित प्रधान, परमबीर पात्र, विजय महतो, माधव महतो, अर्जुन महतो, लक्ष्मी लोहार, गौरव दास, अजय प्रामाणिक आदि शामिल थे.
इन मांगों पर बनी सहमति
पीड़ित का कटी हुई उंगली के बदले आर्टिफिशियल उंगली की सर्जरी करवाई जायेगी. पूर्ण स्वस्थ होने तक ₹10,000 मासिक वेतन दिया जायेगा. एक से डेढ़ वर्ष के भीतर स्थायी नौकरी दी जायेगी. कंप्यूटर कोर्स कराया जायेगा, यदि नौकरी संभव नहीं रही, तो कंपनी द्वारा कंप्यूटर और सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि पीड़ित स्वरोजगार से जुड़कर अपना परिवार चला सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!