
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. झारखंड में पिछले 25 वर्षों से विकास नहीं हुआ है. लगातार सरकार से ठगा महसूस कर रहे पूरे झारखंड के साथ-साथ यहां की जनता नये विकल्प की तलाश कर रही है. जनता की उम्मीदों के साथ जेएलकेएम प्रदेश में नये विकल्प के रुप में उभरेंगी. उक्त बातें जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने चाईबासा गांधी मैदान में आयोजित सभा में कही.
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नई है और नये सोच के साथ प्रदेश में आगे बढ़ रही है और लोग पार्टी से जुड़ रहे है. उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की अपनी एक अलग पहचान है और वे प्राकृति के पूजक है. केन्द्र सरकार को उनके लिए अलग सरना धर्म कोड लागू करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रोजगार समेत सभी मुद्दों पर पार्टी आवाज उठायेगा, ताकि हमें अपना अधिकार और हक मिले. श्री महतो ने कहा कि आगामी नगर पर्षद चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीट पर चुनाव लड़ेगी. इससे पूर्व श्री महतो ने चाईबासा गांधी मैदान में लोगों की समस्याएं सुनी और लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया. इस मौके पर विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता जेएलकेएम का सदस्यता ग्रहण किया.
